मोतिहारी
अवकाश प्राप्त बीडीओ सह पूर्व मुखिया का निधन
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2019 7:49:14 PM
चिरैया। अर्चना रंजन।
अवकाश प्राप्त बीडीओ और पूर्व मुखिया विन्देश्वरी राय (85) का सोमवार को लम्बी बीमारी बाद उनके पैतृक घर प्रखंड के हरिहारा गांव में निधन हो गया। श्री राय बीडीओ के पद से सेवानिवृति होने के बाद वर्ष 2001 से 06 तक परेवा पंचायत के मुखिया रहे। मुखिया रहते वे कभी भी प्रखंड कार्यालय में नहीं गए।
उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे दो इजीनियर पुत्रों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए है। सोमवार को हीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र रामबाबू यादव ने मुखाग्नि दी। उनके निधन की सूचना पर पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, बीआरपी अंजनी कुमार, सुरेश यादव, ई. राकेश कुमार उर्फ पप्पू सहित सैकड़ों शुभ चिंतक व कुटुम्ब उनके अंतिम दर्शन को उपस्थित थे।