मोतिहारी
ग्रामीण परिवेश में रह इंटर विज्ञान के छात्रों ने मारी बाजी
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2019 7:22:28 PM चिरैया। ग्रामीण परिवेश में रहकर पढाई करने वाले छात्रों ने भी इंटर विज्ञान संकाय में सफलता हासिल कर जिले सहित चिरैया प्रखंड का मान बढ़ाया है। प्रखंड के मधुबनी गांव निवासी शिक्षक चितरंजन कुमार सिंह व गृहिणी रेशमी देवी के पुत्र मनीष कुमार ने 438 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल किया है। इन्हें गणित में 97 अंक मिला है।
इसी तरह कोलासी गांव निवासी रामबली प्रसाद यादव व राजपति देवी के पुत्र आशुतोष कुमार ने 380 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उतीर्णता हासिल की है। दोनों अपने माता-पिता के अलावे गुरुजनों को सफलता का श्रेय मानते है। दोनों छात्र आगे इंजीनियर बनना चाहते है। इनकी सफलता पर पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, प्रखंड प्रमुख मीना देवी सहित शिक्षाविद खुर्शीद आलम, राघव प्रसाद, नरेन्द्र कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकाना दी है।