ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पैक्स अध्यक्ष का हृदय गति रुकने से हुई असमायिक निधन
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2019 8:09:51 PM
सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व पैक्स अध्यक्ष का हृदय गति रुकने से हुई असमायिक निधन

 मोतिहारी। चिरैया प्रखंड के खड़तरी मध्य पंचायत के खड़तरी गांव निवासी प्रोफेसर रामचंद्र सिंह के बड़े पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का हृदय गति रुकने के कारण असमायिक निधन हो गया। उनके मौत से पूरे प्रखंड सहित गांव समाज में गम का माहौल कायम है। बतादें की उनकी मौत कृष्णनगर स्थित निजी आवास पर उस समय हुई जब वह टहलकर आने के बाद चाय के साथ अखबार पढ़ रहे थे। उसी समय उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई और वहीं उनका निधन हो गया। लेकिन परिजनों ने डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


श्री सिंह एमजेके कॉलेज बेतिया के भौतिकी विभाग के जानेमाने प्रोफेसर रामचंद्र सिंह के बड़े पुत्र थे। ये अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। स्व. विनोद सिंह के छोटे भाई ललन कुमार सिंह व उनकी पत्नी केसीटीसी कॉलेज रक्सौल में प्रोफेसर हैं। इनके असमायिक निधन पर खड़तरी मध्य पंचायत के मुखिया परमहंस भगत, पंचायत समिति सदस्य अशोक पासवान, प्रोफेसर ललन कुमार सिंह, शिक्षक बबलू कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, हिमांशु कुमार ग्रामीण राजेश कुमार, दयाशंकर सिंह, चंदन कुमार सिंह, ललन साह, सुरेंद्र कुमार, उमेश राय, किशोर भगत सहित सैकड़ों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS