बिहार
रघुनाथपुर में आर्म्स के साथ धराया, पुलिस ने कहा- फायरिंग कर भागने का कर रहा था प्रयास
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2019 8:52:34 PMमोतिहारी/तुरकौलिया। आशा कुमारी।
शहर से सटे रघुनाथपुर से पुलिस ने युवक को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि चंदन राम नाम का बदमाश है। जिसे आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी बुधवार की रात उसके घर रघुनाथपुर से हुई। पुलिस ने यह भी बताया कि छापेमारी दल को देख चन्दन ने पुलिस पर फायरिंग की और छत से कूद कर भागने का प्रयास किया। परन्तु उसे पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। जिसके पास भी हथियार था। छापेमारी टीम में तुरकौलिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र व रघुनाथपुर ओपी प्रभारी संदीप कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
रघुनाथपुर पुलिस का कहना है कि करीब दो दर्जन कांडो का चन्दन राम वांछित है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस करीब तीन माह से हाथ पैर मार रही थी। पुलिस का कहना है कि जेल से निकलने के बाद रघुनाथपुर में गरीब की जमीन को विवादित बना कब्जा करना उसका पेशा हो गया था। तुरकौलिया अंचल में कार्यरत पदचर रहमत अली की रघुनाथपुर स्थित जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर उनके परिवार को जान मारने का धमकी दी थी। उस मामले में भी पुलिस उसे खोज रही थी। पुलिस पकड़े गए कुख्यात से पूछताछ करने में जुटी है। उसके बताए गए आपराधिक मामले की तहकीकात करने में पुलिस कार्य कर रही है। पुलिस पर फायरिंग करने व हथियार बरामदगी मामले में दो अलग अलग एफआईआर करने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी है।