ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नमस्ते बिहार बस के मालिक मिंटू सिंह पर मोतिहारी में चली अंधाधुन गोली, गंभीर घायल
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2019 11:20:09 PM
नमस्ते बिहार बस के मालिक मिंटू सिंह पर मोतिहारी में चली अंधाधुन गोली, गंभीर घायल

अभिनव सिंह की फाइल फोटो।

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बंजरिया थाना क्षेत्र में चैलहां स्थित शंकर ढाबा में नमस्ते बिहार बस सेवा के मालिक अभिनव कुमार सिंह उर्फ मिंटू सिंह 30 वर्ष पर बुधवार की रात करीब 9 बजे बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग की। इस हमले में अभिनव कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल कर हो गए हैं। उन्हें पेट और बांह में गोलियां लगी है। उनके साथ चाय पी रहे पंकज दूबे बाल-बाल बच गए हैं।

 मिंटू सिंह को गंभीर स्थिति में उन्हें शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मिंटू सिंह तुरकौलिया थाना के बेलवा राय गांव निवसी भिखारी सिंह के पुत्र हैं। मिंटू सिंह ट्रेवल एजेंसी व बस के मालिक हैं।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार आज रात करीब 9 बजे अपने मित्र अरेराज टिकुलिया निवासी पंकज दूबे के साथ मिंटू सिंह शंकर ढाबा के बाहर चाय पी रहे थे। तभी अपाची बाइक पर सवार दो अपराधी आए और मिंटू सिंह पर अंधाधुन फायरिंग करने लगे। जिससे वे वहीं पर बेसुध हो गिर पड़े। इस हमले में पंकज दूबे बाल-बाल बच गए।
 
मिंटू सिंह प्रोपर्टी डीलर है और नमस्ते बिहार नामक बस चलवाते हैं। जिसमें मोतिहारी से दिल्ली जाने के लिए बस चलती है। इसके अलावां मिंटू सिंह का दिल्ली में टूर एण्ड ट्रेवल्स का भी व्यवसाय है। ट्रेलवल्स में कारे भी चलती हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS