ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
इनकम टैक्स के मशहूर अधिवक्ता सुभाष चन्द्र की धर्मपत्नी का निधन, शोक
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2019 10:07:14 AM
इनकम टैक्स के मशहूर अधिवक्ता सुभाष चन्द्र की धर्मपत्नी का निधन, शोक

श्रीमती वंदना सिंह की फाइल फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

इनकम टैक्स व सेलटेक्स के जाने-माने अधिवक्ता सुभाष चन्द्र सिंह की धर्मपत्नी वंदना सिंह का असामयिक निधन हो गया। मंगलवार की सुबह उन्होंने काफी अल्पआयु में शहर के चांदमारी में दुर्गा मंदिर के पास स्थित निवास पर अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर से अधिवक्ता श्री सिंह के चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई। खासकर अधिवक्ता श्री सिंह के पैतृक गांव लखौरा व ससुराल बंजरिया के मोखलिशपुर में लोग मर्माहत हो गए।
 
 
 
वंदना सिंह मोखलिशपुर निवासी अधिवक्ता स्व उमाशंकर सिंह की पुत्री थी। वंदना सिंह गरीब व उपेक्षित लोगों की सहायता करने के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने अपने सास-ससुर की सेवा करते हुए अपनी बेटी गरिमा को उच्च शिक्षा को प्रेरित किया और मेडिकल की प्रतियोगिता में कंपीट करने के योग्य बनाया। वे अपने पीछे पति सुभाष सिंह, ससुर अवकाश प्राप्त शिक्षक तेजनारायण सिंह, सासु श्रीमती सुशीला देवी, बेटी डॉक्टर गरिमा व बेटा आदर्श के साथ भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
 
 
वंदना सिंह पिछले करीब तीन महीनों से बीमार चल रही थीं। हॉर्ट अटैक के बाद उन्हें पक्षाधात हो गया था। पटना में इलाज के बाद हाल के दिनों में सुधार देखने को मिला था। फिर बीते 10 दिनों से उनकी स्थिति में सुधार की गति कम होती गई। और मंगलवार वो चिर निन्द्रा में लीन हो गईं। उनके निधन की खबर जिलेभर में फैल गई। अधिवक्ता सुभाष चंद्र के चाहने वालों का हुजूम उनके चांदमारी स्थित आवास पर जमा होने लगा। 
 
 
 

सर्जन डॉ एसएन सिंह, जिला विधिक संघ के सचिव अधिवक्ता शंभू सिंह, हिन्दुस्तान हिन्दी के प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, मनीष राज, भाजपा नेता संजय सिंह, गणेश सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह, पत्रकार सह एलआईसी के विनय कुमार सिंह, डीईओ ऑफिस के प्रधान लिपिक राजेश पाण्डेय, सर्वेयर अजय आजाद, टेंट हाउस के प्रबंधक शंभूनाथ सिंह, बिग शॉप के रामदर्शन सिंह व प्रभात खबर के रीतेश सिंह सहित कई लोगों ने वंदना सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।
सैकड़ों चाहने वालों की नम आंखों के बीच मंगलवार की शाम बरनावा घाट पर वंदना सिंह का रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
 
परिवार को सांत्वना देने के लिए संपर्क- 99313 98772
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS