बिहार
पीपराकोठी में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2019 12:00:00 AMमोतिहारी। देशवाणी।
पीपराकोठी थाना के सलेमपुर गांव में अधिवक्ता संतोष कुमार पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। बताया गया है कि उनपर फायरिंग भी की गई। बचाने गई उनकी भाभी मंजू देवी और उनके साथी महेश राय भी घायल हो गए हैं। सभी का इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में में चल रहा है।
अधिवक्ता के सिर में कई टांके लगे हैं।
अधिवक्ता कुमार ने पुलिस को बताया है कि वे आज अपने गांव सलेमपुर से मोतिहारी न्यायालय आ रहे थे। तभी गांव में शिलबालक साह के घर के पास ही धीरेन्द्र राय, चंदन राय, उपेन कुमार व सुभाष राय ने घेर लिया।
उन्होंने उनपर फायरिंग की। गोली चलाने की आवाज सुन उनकी भाभी व उनके साथी बचाने आए। उनदोनों को भी हमला कर घायल कर दिया गया।