ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सुगौली में घटना को अंजाम देने को एक घंटे से जमे थे अपराधी, गोली चलाई फिर ताबड़तोड़ चाकू मार की नृशंस हत्या
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2019 8:07:11 PM
सुगौली में घटना को अंजाम देने को एक घंटे से जमे थे अपराधी, गोली चलाई फिर ताबड़तोड़ चाकू मार की नृशंस हत्या

सुगौली में सदर डीएसपी मुरलीमनोहर मांझी ने लिया घटना का जायजा। फोटो-देशवाणी।


सुगौली। शिवेश झा।
 
 
सुगौली नकरदेई मुख्य मार्ग में बक्शा गांव के ब्रह्मस्थान के समीप शनिवार की दोपहर हुई नृशंस हत्या से ग्रामीण सकते में है। घटना को अंजाम देने के निश्चित जगह पर अपराधी बेखौफ हो करीब एक घण्टे पूर्व से वहां जमे थे। पर मुख्य रास्ता होने से ग्रामीणों को इस घटना का अंदेशा नहीं लगा। घटना में गोली चलने की आवाज़ पर लोग कुछ समझ पाते, तबतक अपराधी अपना काम कर चुके थे। मर्डर की बात सुन ग्रामीणों ने भाग रहे हत्यारों का बाइक से पीछा भी किया। पर सफलता हाथ नहीं लगी।
 
 
 प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक बाइक पर सवार दो युवक घटना स्थल पर करीब एक घण्टे से खड़े थे। वहीं एक दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बार-बार वहां आ-जा रहे थे। जिसके बाद आई तीसरी बाइक पर सवार दो युवकों को उनलोगों ने धक्का मारकर गिरा दिया। फिर चारों उनपर टूट पड़े। गोली मारी, फिर चाकू मार आश्वस्त हो आराम से निकलते बने। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
 
 
 घटना में मृत मुफस्सिल थाना के मछहा गांव निवासी हरिमोहन दास के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में कोटवा थाना के कररिया गांव निवासी देवीलाल दास के पुत्र मुन्ना कुमार(40वर्ष) को गंभीर स्थिति में पुलिस इलाज के लिए ले गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने अपराधियों के गिरे दो कारतूस भी सौंपा। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में है।
 

घटनास्थल का पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा-
 
थाना के बक्शा गांव में शनिवार को हुई पॉल्ट्री फॉर्म ब्यवसायी की हत्या मामले की डीएसपी मुरलीमनोहर मांझी ने रविवार को घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उनके नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे। जहां इस घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की गई। वही घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त निशान की भी गहन छानबीन की गई। इस बाबत डीएसपी मुरलीमनोहर मांझी ने बताया कि पूरे घटना क्रम पर बारीकी से छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS