ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मोतिहारी के रघुनाथपुर से युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बताया - मफिया गिरोह का बदमाश
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2019 11:03:40 PM
मोतिहारी के रघुनाथपुर से युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बताया - मफिया गिरोह का बदमाश

मोतिहारी। देशवाणी। न्यूज नेटवर्क।

शहर के रघुनाथपुर से नगर थाना पुलिस ने बलुआ निवासी गोलू गुप्ता नामक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार गोलू शहर के माफिया गिरोह का सक्रिय बदमाश है।
 
 
 
राजा बाजार में पिछले साल लूट का कर रहा था साजिश-
 
पुलिस का कहना है कि पिछले साल 3 सितंबर को शहर के राजा बाजार में इस गिरोह के सदस्य लूट की साजिश रच रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों रणवीर कुमार सिंह व रंजीत कुमार सिंह को पिस्टल व कारतूस के साथ दबोच लिया था। जिसमें गोलू गुप्ता अन्य सदस्यों अमंग दुबे, रॉबिन कुमार व रिंकू गुप्ता के साथ फरार हो गया था।
 
 
डॉ प्रकाश खेतान को लूटने की बनाई थी योजना-
 
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के सदस्यों ने एक कंपाउण्डर के साथ मिलकर डॉ प्रकाश खेतान की हत्या कर लूट की योजना बनाई थी। जिसे पुलिस ने असफल कर दिया था। बताया कि इस सजिश में गोलू गुप्ता भी शामिल था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS