ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सुगौली में फाल्गुन महोत्सव : शोभा यात्रा में मारवाड़ी समाज ने किया नगर भ्रमण
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2019 9:06:45 PM
सुगौली में फाल्गुन महोत्सव : शोभा यात्रा में मारवाड़ी समाज ने किया नगर भ्रमण

निशान शोभा यात्रा में नगर भ्रमण करते श्रद्धालु। फोटो- देशवाणी।

 

सुगौली। शिवेश झा।
 
मारवाड़ी समाज द्वारा द्वारा फाल्गुन शुक्ल पक्ष के एकादशी के दिन अपने फाल्गुन महोत्सव पर निशान शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला पुरुषों ने नगर भ्रमण के बाद राधकृष्ण मंदिर में शोभा यात्रा का समापन किया।
 
 
हर वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष के एकादशी के दिन होने वाले फाल्गुन महोत्सव के इस आयोजन में में शामिल श्रद्धालुओं ने हारे के सहारे, हमारे श्याम प्यारे, जैसे भजन गाते निशान यात्रा में शामिल हुए।
 
 
इस बाबत मारवाड़ी समाज के विशंभर अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय मोदी,अभिषेक मोदी, कृष्णमुरारी अग्रवाल, नपं के उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा,विवेक अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, प्रदीप सर्राफ, सत्यनारायण अग्रवाल,सुरेश मोदी, सुनील शर्मा, दिवाकर शर्मा,आशीष अग्रवाल आदि लोगों ने बताया कि प्रतिवर्ष हमारे समाज द्वारा फाल्गुन के शुक्ल पक्ष के एकादशी के दिन फाल्गुन महोत्सव मनाने का एक पुरानी परंपरा चली आ रही है। जिस दिन हमारे समाज के सभी महिला पुरुष निशान शोभा यात्रा में शामिल होते हैं। एकदिवसीय इस आयोजन में रात्री में जागरण समूह द्वारा होली महोत्सव का भजन गीत संगीत के माध्यम से किया जाना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS