मोतिहारी
अलाव की आग से चिरैया में मकान व दो लाख की सम्पति जली, पिता- पुत्र झुलसकर घायल
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2019 5:42:02 PMमोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी भाला टोला गांव में बुधवार की देर रात अलाव से अचानक आग लग जाने से एक मकान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से गृहस्वामी व उनके पुत्र अली राज (18) तथा एक भैंस बुरी तरह झुलस गए। जिसका घायल पिता-पुत्र का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैया में चल रहा है।
आग से उनके घर मे रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, एक साइकिल, फर्नीचर, जेवर सहित अन्य समान जल गए। आग से करीब दो लाख रुपए की सम्पत्ति जल गई। घटना की खबर पर राजस्व कर्मचारी प्रेमकिशोर सिंह व स्थानीय मुखिया परमहंस भगत ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति की जानकारी ली। इधर अग्निपीड़ित मुस्लिम मियां ने इसकी सुचना चिरैया थाना व अंचल को दी है।