मोतिहारी
बाइक लेकर शाम को गांव से निकला था, पोस्टमार्टम को मोतिहारी सदर अस्पलात आया तो परिजन काे पता चला
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2019 11:00:00 AMमोतिहारी। चकिया से रूबी सिंह।
चकिया गांव से 19 वर्षीय रेयाज आलम बाइक लेकर बुधवार शाम को निकला था। उस रात घर नहीं लौटा। पुलिस ने लौकाहां चवर के पास से गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव के पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद परिजन को खबर मिली कि लौकाहा चंवर में किसी अज्ञात युवक की लाश मिली है। परिजन ने पुलिस को कन्फर्म किया कि लाश चकिया गांव निवासी मो सैफुल्लाह आलम के पुत्र रेयाज आलम की है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रेयाज अपने बहनोई कुड़िया निवासी मो सेराज के यहां गया था। उसी दिन उनकी ग्लैमर बाइक लेकर अपने गांव चकिया लौट आया था। फिर एक बैग लटकाकर उसी ग्लैमर बाइक पर सवार हो अपने घर से निकला। कल रातभर घर नहीं लौटा था। आज सुबह रेयाज की लाश चवर के पास मली। उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से रेयाज की बाइक, बैग व मोबाइल गायब थे। पुलिस ने उसकी लाश को अज्ञात समझकर लाई थी। सदर अस्पताल में परिजन ने उसकी पहचान की। तब पता चला कि वह लाश रेयाज की ही है।