ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल में हुआ सामूहिक विवाह, 15 वर-वधुओं ने लिए अग्नि के सात फेरें, हुआ जनम-जनम का नाता
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2019 11:59:47 PM
रक्सौल में हुआ सामूहिक विवाह, 15 वर-वधुओं ने लिए अग्नि के सात फेरें, हुआ जनम-जनम का नाता

रक्सौल। अनिल कुमार।

रक्सौल-सीमावर्ती शहर के सामाजिक संस्था संभावना के तत्वाधान में शनिवार को भारत-नेपाल के 15 जोड़े वर-वधुओं की सामूहिक शाादी मंत्रोचारण के बीच संपन्न की गई। इस अनुपम सामूहिक शादी के गवाह हजारों लाेग बने। हजाराें आम व खास आवाम का आशीष इन जोड़ों को मिला। जब वे अग्नि के सात फेरे लिए। फिर वे एक दूजे के हो गए और सातों जनम साथ-साथ निभाने की कसमें खाईं। सचमुच बहुत ही अनमोल नजारा था। इस सामूहिक शादी का। 


 शनिवार की सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनूसार वर पक्ष के लोग आर्य समाज मंदिर पहुंचे। वही वधू पक्ष के लोग रामजानकी मंदिर पहुंचे। आर्य समाज मंदिर से गाजे बाजे के साथ 15 रथाें पर सवार होकर शहर में दुल्हों की बारात निकाली गयी। बारात आर्य समाज मंदिर से निकलकर शहर के मेन रोड, मछली बाजार, ब्लॉक रोड, स्टेशन रोड, बैंक रोड आदि का परिभ्रमण करते हुए रामजानकी मंदिर स्थित पुरानी पोखरा पहुंंची। जहां वधू-पक्ष के लोग व संभावना परिवार के सदस्यों ने बारातियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद नियमपूर्वक सभी दुल्हे का तिलक का रस्म की गयी।तिलक में संभावना परिवार व प्रकाश हैंडलूम के द्वारा सभी घरेलू सामान पलंग, कुर्सी, टेबूल, साइकिल, बिछावन, बर्तन, साेना-चांदी के गहने सभी वर पक्ष को भेंट में दी गयी। 

शादी की भव्यता को देखने के लिए प्रखंड क्षेत्र सहित शहर के हजारों की संख्या में लोग शामिल थे। संभावना के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त ने बताया कि आर्थिक स्थिति से कमजोर वधुओं की शादी समारोहपूर्वक की गयी है। संस्था का प्रयास रहेगा कि ऐसा कार्यक्रम अागे लगातार हो। शादी के बाद वर-वधू एक-दूसरे के साथ फेरे लगाकर सात जन्मों तक जीने मरने की कसमें खायी। 

मौके पर शिवपूजन गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, रविंद्र मिश्र, पन्नालाल प्रसाद, जगदीश प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद, धीरज कुमार, सुबोध कुमार, प्रकाश हैंडलूम के संचालन विरेंद्र प्रसाद, बिट्टू कुमार, जय प्रकाश गुप्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
 सामूहिक शादी में दीपक मुखिया के साथ सुमन कुमारी, कुमोद कुमार के साथ मनीषा कुमारी, रविंद्र साह कानु के साथ मिनिता कुमारी, राहुल कुमार के साथ गितांजली कुमारी, जितेंद्र कुमार के साथ संजू कुमारी, नगेंद्र दास के साथ मीरा कुमारी, धनंजय मांझाी के साथ रेश्मी कुमारी, अरविंद मुखिया के साथ माला कुमारी, मेभू साह के साथ रेश्मी कुमारी, मनोज मुखिया के साथ बबीता कुमारी, रामभरोस के साथ अमृता कुमारी, धर्मेंद्र कुमार के साथ भवानी कुमारी, विजय कुमार के साथ समता कुमारी, राज कुमार  सर्राफ के साथ सविता कुमारी ,बालेश्वर के साथ काजल कुमारी ने सामूहिक विवाह के बाद परिणय सूत्र में बंध गए।और शादी शुदा जोड़ियों ने एक-दूसरे साथ जिने मरने की कसमें खायी। संभावना परिवार के द्वारा कराई गई इस सामुहिक शादी की चर्चा सीमावर्ती इलाके में चारो ओर है। साथ ही कई परिवारों का नेह उनके साथ जुड़ गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS