मोतिहारी
सुगौली में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले फरार
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2019 9:06:08 PMप्रतीकात्मक तसवीर।
सुगौली। शिवेश झा।
सुगौली नगर के नयका टोला में गुरुवार को विवाहिता का शव कमरे की छत के पंखे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतार अपने कब्जे में लिया है। मृत्तका नयका टोला निवासी लाल बाबू साह की पत्नी सरोज देवी (25 वर्ष) बतायी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है।
मामले कीपुष्टि करते हुये दारोगा ज्वाला सिंह ने बताया कि मृतका सरोज का शव कमरे में पंखे से लटका था। मृत्तका सुगौली गांव निवासी पेंचू साह की पुत्री बतायी जाती है। जिसकी शादी दो वर्ष पूर्व लालबाबू साह के साथ हुयी थी। मृतका को एक छह वर्ष की बच्ची है। मृतका के ससुराल वाले मौके से फरार बताये जातें हैं। श्री सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। समाचार प्रेषण तक पुलिस को मृतक के मायके वालों से आवेदन प्राप्त नहीं हो पाया है।