ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सीमांचल से जुड़े इस ऐतिहासिक सुगौली सन्धि की धरती पर आकर गौरवान्वित हुआ : झा
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2019 8:47:08 PM
सीमांचल से जुड़े इस ऐतिहासिक सुगौली सन्धि की धरती पर आकर गौरवान्वित हुआ : झा

योजनाओं का शिलान्यास करते मंत्री, सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधायक एवं अन्य अतिथि। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। सुगौली। शिवेश झा।
 
 
शहरी निकायों में सरकार की पैंतीस प्रतिशत भागीदारी की जो मंशा थी। वह यहां पूरा होता दिख रहा है। यह देखकर खुशी हो रही है। आज उन्हें खुशी इस बात की भी है कि आज सुगौली सन्धि के इस ऐतिहासिक धरती पर उनको विकास की नई नींव रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उक्त बातें नगर पंचायत परिसर में योजनाओं का शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री विनोद नारायण झा ने सभा को संबोधित करते हुए कही।
 
 
 
 उन्होंने कहा कि आज नगर पंचायत द्वारा दो करोड़ दस लाख की जो निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है,उसी का शिलान्यास किया गया है। शेष कार्य की राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। अबतक नगर में 479 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किये जा चुके है। जो अब निर्माण की प्रक्रिया में है। यहां की शुरुआत वाकई काबिले तारीफ है।
 
 
 
 उन्होंने कहा कि सुगौली सन्धि के दो सौ तीन वर्ष पूरे हुए इस ऐतिहासिक स्थल सबसे महत्त्वपूर्ण है। मैं आज यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। वैसे चंपारण की धरती ने देश के राजनीति को दिशा देने का काम किया है। इसी चंपारण ने गांधी को महात्मा और बापू की उपाधि देने का काम किया है। देश के विकास में चंपारण,मिल का पत्थर साबित हुआ है।
 

 आज बिहार के लिए सौभाग्य की बात रही है कि 25-30 वर्षों बाद ऐसी सरकार बनी है जहां राज्य और केंद्र में एक ही सरकार है। कार्यक्रम की शुरुआत सभी आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ने स्वागत भाषण के दौरान नगर में चल रहे विकास कार्यों से अतिथियों को अवगत कराया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षद बबलू गुप्ता ने कहा कि आज का दिन सुगौली नगर के लोगों के लिए सुखद अहसास कराएगा। जब एकसाथ इतनी सारी योजनाएं धरातल पर उतरेगी।
 
 
 विधायक रामचन्द्र सहनी ने कहा कि हमारी सरकार शहर और गांवों के विकास में बिना भेद किये लगातार कई सारी योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर से प्रधानमंत्री आवास के द्वारा झोपड़ी से मुक्त करें। इसके बिना नगर का स्वरूप अधूरा साबित होगा। राज्यसभा सदस्य साबिर अली ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का एक एक कोना विकास के साथ जुड़े इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी का नतीजा है कि शहर का कोई भी काम अधूरा नही बचेगा।
 
 
 सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि करीब आठ करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ हुआ। जिसे अहसास करने की जरूरत है। इतनी बड़ी राशि से एकसाथ इतनी योजनाएं शुरू की जा रही है यह भाजपा के सरकार की ही देन है। आज इस नगर में मुझे अनुमान है कि सिर्फ दो सौ लोगों को ही राशन नही मिलता होगा। यहां बिजली के लिए दो सब स्टेशन लगाया जा चुका है। अब यहां शादी ब्याह में जेनरेटर की जरूरत खत्म हो चुकी है। उन्होंने प्रभारी मंत्री से कहा कि प्रखंड में कुछ लोगों को शौचालय का पैसा नहीं मिला है। जरा उसे भी देखें। आप संबंधित विभाग के मंत्री है। लोग कह रहे है कि कर्जा ले के सरकार के कहला पर हमनी शौचालय बनवईनी। सबका रुपया मिल गइल आ हमनी के बाकी रह गइल बा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद गोदावरी देवी ने की। धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा ने की। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र,प्रमोदशंकर सिंह,प्रदीप सर्राफ,जदयू अध्यक्ष अखिलेश झा, पार्षद नजीर अहमद, मंजू देवी व योगेंद्र पूरी सहित कई अन्य उपस्थित थे
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS