ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
स्वतंत्रता सेनानी स्व जनार्दन पाण्डेय के 14 वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर कई हुए सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2019 8:46:35 PM
स्वतंत्रता सेनानी स्व जनार्दन पाण्डेय के 14 वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर कई हुए सम्मानित

मोतिहारी।अशोक वर्मा।

शहर के बेलबनवा में सुगौली के महान स्वतंतता सेनानी स्व जनार्दन पाण्डेय की 14वीं पुण्य समृति दिवस का आयोजन किया गया। स्मृति दिवस का आयोजन अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने किया था। इस समारोह का उद्घाटन माकपा के पूर्व विधायक का रामाश्रेय प्रसाद सिंह ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम मे कई अतिथियों को तथा उपस्थित तमाम उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ पत्रकार सचिदानंद सत्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने मे जिन सेनानियों ने अपना जीवन उत्सर्ग कर दिया उस आजादी को हमे बचाकर रखना है। इसके लिए हमें  सजग भी रहना होगा। चंपारण स्वतंत्रता सेनानियों का गढ़ रहा है। यहां के संघर्ष के इतिहास को देश जानता है। निलहों का अत्याचार काफी था। हमारे सेनानियों ने उनसे लोहा लिया था। अध्यक्षीय भाषण मे श्री किशोर पाण्डेय ने सेनानी जनार्दन पाण्डेय के संघर्ष की कहानी को विस्तार से बताया। बताया कि 1942 में सेनानी स्व० पाण्डेय को सश्रम जेल की सजा हुई थी। उन्होंने जेल व्यवस्था के खिलाफ जेल मे अनशन भी  किया था।

सचिव राजकिशोर सिंह ने कहा कि यह संगठन गैर राजनीति़क है। प्रदेश सचिव अशोक वर्मा ने कहा कि हमें दूसरों को बदलने के पहले खुद को बदलना होगा। साथ चरित्रवान बनकर समाज मे उदाहरण भी बनना होगा। जिसे देश से सही प्यार होगा, वही देश का सही हितैषी कहलायेगा। भाजपा नेता डॉ अतुल कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में चंपारण के विकास के लिए काफी धन दिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ल ने कहा कि देश मे आज इतिहास को बदलने का षडयंत्र चल रहा है। इंदिरा गांधी ने सेनानी पेंशन योजना लागू किया था। गांधी परिवार ने आजादी के बाद खोखले भारत को समृद्ध किया। आज देश मे नफरत फैलाया जा रहा है। कांग्रेस ने हमेंशा ही देश को जोड़ने का काम किया है। सम्मानित होने वाले अतिथि एवं उत्तराधिकारियों में मुख्य रूप से डा अतुल कुमार प्रो खुशनंदन प्रसाद, रामाश्रय सिंह, पत्रकार सचिदानंद सत्यार्थी, अशोक वर्मा, के पाठक, अनिता निधि व श्रीकिशोर पाण्डेय आदि थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS