ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मोतिहारी में बरात के ऑकेस्ट्रा में हिंसक झड़प, मां-बेटी जख्मी, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2019 11:57:43 PM
मोतिहारी में बरात के ऑकेस्ट्रा में हिंसक झड़प, मां-बेटी जख्मी, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

पूर्वी चम्पाण में दो जगहों पर बारात के ऑकेस्ट्रा में हिंसक झड़पें हुई हैं। पीपराकोठी के मंगरी गांव में मारपीट हुई जिसमें मां-बेटी घायल हुए है। वहीं पहाड़पुर में ऑकेस्ट्रा के दौरान गोली चली है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए है। इस मामले में पुलिस ने दो गिरफ्तार किया है। इनसे दो बाइक भी जब्त की गई हैं।
 
 
पहाड़पुर में गोली चली, एक घायल-
 
पहाड़पुर की नोनया पंचायत के पंडितपुर गांव में शनिवार की रात बृज पाण्डेय की बेटी के शादी थी। बारात में ऑकेस्ट्रा का भी आयोजन था। इस दौरान हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें संजय यादव को गोली लग गई। घायल संजय यादव को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस मामले में संजय यादव के पिता मंटू यादव ने दो लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नोनया गांव निवासी अक्षय कुमार व मझौलिया के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी रामबाबू सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके हिरो व बुलेट बाइक भी जब्त कर ली है।
 
 
पीराकोठी में मां-बेटा घायल-
 
पीपराकोठी के मंगरी गांव में ब्रह्मदेव सहनी की भतीजी की शादी थी। बारात आई थी और उसमें ऑस्केस्ट्रा भी हो रहा था। जिसमें दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में सुगंधा देवी व उनका बेटा संतोष कुमार घायल हो गए हैं। नंदकिशोर पासवान व रंतीत पासवान सहित 6-7 अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS