ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
15 सूत्री मांगों को लेकर पताही में किसानों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2019 8:47:24 PM
15 सूत्री मांगों को लेकर पताही में किसानों का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।

पताही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के किसान के साथ हो रहे भ्रष्टाचार व 15 सूत्री मांग को लेकर किसानों द्वारा मंगलवार को किसान मजदूर विकास संघर्ष समिति के बैनर तले  रैली निकालकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सतीश कुमार सिंह कर रहे थे।

धरना-प्रदर्शन स्थल पर नहीं पहुंचे कोई अधिकारी। इससे नाराज़ धरना पर बैठे किसानों  ने अपनी 15 सूत्री मांगों  का ज्ञापांक बिना किसी अधिकारी को सोंपे ही  धरना प्रदर्शन को  समाप्त कर दिया।
 
 
इस मौके पर किसानों ने कहा कि खाद में कालाबाजारी के साथ शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर दलालों द्वारा घूस वसूली जा रही है। बाढ़ से हुई किसानों की फसल क्षति के मुआवजा की राशि कई किसानों को अब तक नहीं मिली है। किसानों ने उक्त राशि के भुगतान की मांग की। बताया कि बाढ़ में कई किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। मुआवजा राशि के अतिशीघ्र भुगतान की मांग की गई। राशन कार्ड के निर्माण के लिए दलाल के द्वारा घूसखोरी को बंद किया जाए। दाखिल खारिज एवं जमीन की रसीद काटने में  घूस को बंद किया जाए। किसानों के धान को सरकार शीध्र खरीदारी शुरू करें। पैक्स द्वारा रासायनिक खाद किसानों को नहीं प्राप्त हो रही है।  किसानों को पैक्स रासायनिक खाद उपलब्ध कराई जाए। बंद पड़े चीनी मिल को अतिशीघ्र चालू कराया जाए। राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रखंड स्तर पर है। 60 वर्ष के पुरुष महिला किसानों को प्रति माह 5 हजार रुपए  पेंशन प्रदान किया जाए।
 
 
 
रेली वं धरना प्रदर्शन में राजीव कुमार सिंह, उपेंद्र पांडेय, श्री भगवान कुमार, बच्चा सिंह, अरविंद कुमार, पंकज सिंह, मनोहर कुमार राज किशोर सिंह, अजय सिंह, राहुल सिंह, दिनेश सिंह, सुमन सिंह, बबलू कुमार, नवल किशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह, लालबाबु प्रसाद, सतीश कुमार, जयप्रकाश सिंह, मणिकांत तिवारी, अशोक सिह, मोहित चंद्र सहनी, मोहन सिंह, भाग्य नारायण सिंह व राम भजन राम उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS