ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
ब्रेन हैमरेज से हुई विनय गिरि की मौत, मरने से पहले व बाद दो महिलाओं का आया था फोन
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2019 11:40:12 PM
ब्रेन हैमरेज से हुई विनय गिरि की मौत, मरने से पहले व बाद दो महिलाओं का आया था फोन

मोतिहारी। देशवाणी।

सदर अस्पताल में गठित मेडिकल टीम की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने विनय गिरि की रहस्यमय मौत में नया मोड़ ला दिया है। डुमरियाघाट के रामपुर खजुरिया निवासी विनय गिरि की लाश मोतिहारी चीनी मिल के गन्ना यार्ड के पास मिली थी। पुलिस इसे हत्या मानकर तहकीकात कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने विनय गिरि के मोबाइल के कॉल डिटेल को खंगाला। और जिन दो महिलाओं के फोन उनकी मौत से पहले और बाद में आए थे उनसे पुलिस ने गहन पूछताछ भी की है। 


 अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि विनय गिरि की हत्या नहीं ब्रेन हैम्रेज से उनकी मौत हुई। वे ब्लड प्रेशर के मरीज थे। संदिग्ध मौत की शाम 5:59 बजे छोटे बरियापुर की एक महिला का कॉल आया था। जिनसे उनकी बातचीत हुई थी। और मौत के बाद सुबह दूसरी महिला का कौल आया था। जो मिस्ड कॉल मेंं दर्ज था। पुलिस ने उन दोनों महिलाओं से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अब उन दोनों महिलाओं पर हत्या की साजिश की आशंका अब पुलिस नहीं कर रही है। यहां बता दें कि विनय गिरि के पोस्ट मॉर्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है।


विनय गिरि डुमरियाघाट के रामपुर खुजरिया गांव के मूल निवासी थे। वे शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर महर्षि नगर में रहते थे। 22 फरवरी की शाम वे अपने गांव रामपुर खजुरिया से निकले थे। 23 की सुबह छोटा बरियारपुर स्थित चीनी मिल गन्ना यार्ड के पास उनकी लाश मिली थी। परिजन को आशंका थी कि उनकी हत्या कर दी गई है। किसी ने अंदाजा लगाया कि जहर खिलाकर उनकी हत्या की गई है। यह भी कि उनकी हत्या कहीं और की गई और लाश को यार्ड में फेंक दिया गया।                                                                                                                                                                                                                                                                                               

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS