मोतिहारी
मोतिहारी के निजी स्कूल के केमिस्ट्री लैब में प्रयोग के दौरान विस्फोट, कई छात्र घायल
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2019 8:54:44 PMमोतिहारी। ढाका। नवेन्दू सिंह।
पूर्वी चम्पारण के पताही थाना क्षेत्र में पदूमकेर स्थित एक निजी स्कूल के केमिस्ट्री लैब में विस्फोट में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए हैं। डीएम रमण कुमार ने बताया है कि पदूमकेर के विद्यापति पब्लिक स्कूल के केमिस्ट्री लैब में प्रयोग के दौरान सोडियम के रिएक्शन से विस्फोट हुआ है। जिसमें तीन छात्रों को रेफर किया गया है। इसका फॉलोअप लिया जा रहा है।
मिली खबरों के अनुसार शनिवार को करीब 12:30 बजे इस विद्यालय के रसायन प्रयोगशाला में सोडियम व सलफ्यूरिक एसीड के रिएक्शन से विस्फोट हो गया। जिसमें एक शिक्षक समेत व छात्र समेत 7 घायल हो गए हैं। अधिकांश के चेहरे व आंखों पर जख्म आए हैं। जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पताही थाना प्रभारी विकास तिवारी ने घटना की जांच की।
घायल छात्र-
शास्वत राज- पचपकड़ी बसहिया
वारिस इकबाल-
धनंजय सिंह- लैब टीचर
सत्य प्रकाश
संदीप कुमार
अमन सिंह
रोहित राज- हनुमान नगर, ढाका