मोतिहारी
मोतिहारी के बरवा में ग्रामीण डाककर्मी रमेश सिंह हत्याकांड में गांव की मां-बेटी व दो अन्य हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2019 11:50:50 PMमृत डाककर्मी रमेश कुमार सिंह। फाइल फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। देशवाणी।
पूर्वी चम्पारण के लखौरा पुलिस ने बरवा गांव में ग्रामीण डाककर्मी रमेश कुमार सिंह हत्याकांड में चार लोगांें को हिरासत में लिया है। जिसमें स्व रमेश सिंह के गांव के ही जो महिलाओं को हिरासत में लिया है। जबकि दो लोग मुफस्सिल के पटपरिया गांव के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इधर स्व रमेेश कुमार सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने पिकी देवी, सीमा कुमारी व दोनों की मां कौशल्या देवी के अलावा पटपरिया गांव के धर्मेन्द्र सिंह व कृष्णा सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है।
मालूम हो कि बीते 14 फरवरी, गुरुवार की देर रात ग्रामीण पोस्टमास्टर रमेश कुमार सिंह 40 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वो अपने दलान में सोए थे। तभी अपराधियों ने उनकी गोलीमार कर हत्या कर दी। उनके परिवार हत्या की रात इस घटना का पता भी नहीं चल सका। आज शुक्रवार की सुबह लोगों ने देखा कि वे अपने बिछावन पर मृत पड़े हैं। हत्या से ग्रामीणों ने मोतिहारी-छौड़ादानों पथ को बरवा के पास जाम कर दिया था। सूचना पर सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी बरवा पहुंचे और कार्रवाई के आश्वासन देकर उन्होंने जाम हटवाया गया। फिर एसपी उपेन्द्र शर्मा खुद बरवा गांव पहुंचे हुए थे। उन्होंने परिजन से घटना की जानकारी ली। सांत्वना भी दी थी और अपराधियों को शीध्र पकड़ने के आश्वसन भी दिए थे।