मोतिहारी
शराब पीने के आरोप में पताही पुलिस ने जीजा व साले को पकड़ा
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2019 9:10:15 PMमोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।
पताही पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में जीजा व साला बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब के नशे में थे।
गिरफ्तार राजकुमार थाना क्षेत्र के नन्कार और उनका साला मुन्ना कुमार माधवपुर जिला शिवहर निवासी है।
इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि गश्ती दल पताही नन्कार टोले के मन के पास खड़ी थी। तभी जीजा साले नशे में झूमते हुए वहां पहुंच गए। गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे दरोगा गंगाधर ओझा ने दोनों जीजा-साला को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत मोतिहारी भेज दिया गया है।