ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
पूर्व मुखिया व राजद नेता दीपनारायण यादव का निधन, शोक
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2019 8:27:13 PM
पूर्व मुखिया व राजद नेता दीपनारायण यादव का निधन, शोक

मोतिहारी। मेहसी। हमिद रजा। देशवाणी।

राजद के वरिष्ठ नेता व  कोठियां हरिराम पंचायत के पूर्व मुखिया दीपनारायण प्रसाद यादव का गुरुवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात्रि करीब  2:30 बजे  निधन हो गया। वे 74वर्ष के थे।  उनके निधन पर राजद व मुखिया संघ सहित अन्य क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
 
 
श्री यादव 1978 से 2016 तक लगातार 38 वर्ष तक मुखिया व मुखिया संघ के अध्यक्ष रहे।  पिछले चुनाव में पंचायत आरक्षित हो जाने के कारण चुनाव नही लड़े। वे 1989 से 1998 तक राजद प्रखंड अध्यक्ष व 1998 से 2008 तक राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव रहे।
 
 
इनके निधन पर  पूर्व लोक सभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव, राजद के वरिष्ठ नेता,  पिपरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव व राजद प्रखंड अध्यक्ष शत्रुध्न यादव, ने राजद का झंडा ओढ़ाया और पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर  श्रधांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, पूर्व विधायक बबलू देव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव, राजद के पूर्व प्रत्यासी सुबोध यादव, शत्रुध्न यादव, सुरेश यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव, नगर पंचायत मेहसी के उप मुख्य पार्षद संजय कुमार, जिला परिषद अफजल अंसारी,अजय कुमार सिंह, अजय चौरसिया, अभय यादव, अवधेश यादव,इमाम हसन कुरैसी, मो.शाहिद रज़ा, निर्मल सिंह, शाहिद एजाज़, अशोक कुमार सुमन व मुन्ना यादव सहित अन्य नेताओं  ने उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS