ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
नहीं रहे अरेराज बहादुरपुर के मुखिया इंद्रजीत बाबू, आजादी के बाद से परिवार का ही प्रतिनिधित्व
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2019 12:00:00 AM
नहीं रहे अरेराज बहादुरपुर के मुखिया इंद्रजीत बाबू, आजादी के बाद से परिवार का ही प्रतिनिधित्व

मोतिहारी/अरेराज । आशा कुमारी

अरेराज प्रखंड में गरीबों के मसीहा के रूप में चर्चित बहादुरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया इंद्रजीत नारायण सिंह का निधन हार्ट अटैक से हो गया। उन्होंने मंगलवार को मोतिहारी शहर के चिकित्सक डॉ पुष्कर कुमार सिंह के नर्सिंग होम में अंतिम सांसें लीं।
 
पांच बार रहे मुखिया-
वे अरेराज की बहादुरपुर पंचायत के लगातार पांच बार मुखिया रहे। पंचायत के लोगों का इनपर इतना विश्वास रहा कि आजादी के बाद से अबतक इन्हीं के परिवार के लोगों को मुखिया का ताज पहनाया। वर्तमान में उनकी पुत्रवधू निरूपा सिंह मुखिया हैं।
 
शोक संवेदनाओं का तांता-
उनके निधन की खबर मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय, पूर्व विधायक किरण राय सहित अनेक लोग उनकी अंतिम दर्शन कर शोक व्यक्त किया। पूर्व मुखिया के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। नेक विचार, व्यवहार कुशलता व शालीनता के कारण आजादी के बाद से वर्तमान तक मुखिया पद पर पीढ़ी दर पीढ़ी बने रहे। 
 
वर्तमान में पुत्रवधू हैं मुखिया-
 
बहादुरपुर पंचायत में पंचायती राज लागू होने पर सबसे पहले उनके पिता सुन्दरदेव प्रसाद सिंह मुखिया बने। उनके निधन के बाद से लगकतार 5 बार इंद्रजीत सिंह मुखिया बने। अस्वस्थ होने पर छोटे पुत्र माधवेन्द्र सिंह मुखिया बने। आरक्षण में महिला सीट होने पर पुत्रबधू निरूपा सिंह वर्तमान में मुखिया है। 
 
पूर्व मुखिया के निधन की खबर पहुचते ही जिला सहित पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। व्यवहार कुशलता के कारण परिवार के साथ-साथ पंचायतवासियों की आँखे भी नम हो गई। अस्पताल व घर पर जनप्रतिनिधि सहित गण्यमान लोगों का शोक व्यक्त करने के लिए तांता लग गया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS