ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
प्रियंका को AICC की महासचिव बनने को शिक्षाविद् वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभुनाथ ने पार्टी हित में बताया
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2019 7:41:50 PM
प्रियंका को AICC की महासचिव बनने को शिक्षाविद् वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभुनाथ ने पार्टी हित में बताया

राजीव गांधी मेमोरियल सेकेण्डरी स्कूल, मोतिहारी के संस्थापक अध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी व प्रियंका गांधी। फाइल फोटो-देशवाणी।

मोतिहारी। देशवाणी।


प्रियंका गांधी के अखिल भारतीय क्रांग्रेस कमेटी की महासचिव बनने को वरिष्ठ क्रांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी मेमोरियल सेकेण्डरी स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी ने पार्टी हित में बताया है। गुरुवार को वे देशवाणी के स्थानीय कार्यालय में बताया कि प्रियंका गांधी को महासचिव बनाया जाना एक ऐतिहासिक कदम है। बताया कि प्रियंका गांधी राजनीति की मजबूत स्तंभ है और उनकी सोच जाति, समुदाय व मजहब से ऊपर है। उन्होंने पार्टी को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है।


शिक्षाविद् श्री तीवारी ने कहा कि उनके मनोनित होने व उत्तर प्रदेश सहित देश के कोने-कोने में उनके द्वारा किए कार्यों से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का काफी मनोबल बढ़ेगा। इनकी नेतृत्व क्षमता की बदौलत कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पार्टी मजबूती के साथ प्रतिष्ठित होगी। श्री तिवारी ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और प्रियंका गांधी को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS