ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
पंचायत-नगर शिक्षक संघ के प्रखंड पदाधिकारियों का हुआ चुनाव भारत भूषण यादव बने अध्यक्ष तो कुमारी नीलू बनी सचिव
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2019 9:15:02 PM
पंचायत-नगर शिक्षक संघ के प्रखंड पदाधिकारियों का हुआ चुनाव भारत भूषण यादव बने अध्यक्ष तो कुमारी नीलू बनी सचिव

मोतिहारी। चिरैया।
 
चिरैया स्थित महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी के प्रांगण में शनिवार को बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अच्छेलाल प्रसाद यादव एवं संचालन हाफिज अंसारी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संगठन के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भूषण यादव को पुन: अध्यक्ष और कुमारी नीलू को सचिव नियुक्त किया गया।
 
 
 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रीता गुप्ता आदि उपस्थित थे। बैठक में जिला से आये वक्ताओं ने शिक्षकों और सरकार के बीच की विभिन्न कड़ियों पर चर्चा की। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रखंड इकाई का गठन किया गया।
 
 शिक्षकों ने सर्वसम्मति से संगठन के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भारत भूषण यादव को फिर से प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं सचिव पद पर कुमारी नीलू को निर्वाचित किया गया।  संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण यादव ने उपाध्यक्ष पद पर रजनीकांत सिंह, विजय यादव व जितेंद कुमार का मनोनीत किया गया। वहीं संयुक्त सचिव के पद पर अजय कुमार राम, दयाशंकर राम, प्रदीप चंद्रा व निशा कुमारी का मनोनय किया गया। प्रवक्ता पद पर धीरेंद्र कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह एवं दीनानाथ प्रसाद को मनोनीत किया गया। संगठन सचिव के पद पर कन्हैया प्रसाद, कौशल किशोर सिंह, मुकेश कुमार यादव एवं पप्पू कुमार मनोनीत किए गए। वहीं संकुल संयोजक के पद पर सत्येंद्र प्रसाद, विनोद बैठा, मनोज कुमार, रामबाबू ठाकुर, तजमुल हयात, उपेंद्र बैठा, मुरलीधर तिवारी, राजीव रजक एवं अखिलेश प्रसाद का मनोनयन किया गया। मीडिया प्रभारी अबुल काशिम एवं रविंद्र प्रसाद आर्य चुने गए।
 

 वहीं पंचायत प्रभारी के रूप में खोढ़ा से नरेंद्र कुमार, सरौगढ़ से हितलाल राम, महुअवा पूर्वी से रामबृक्ष राम, महुअवा पशिचमी से राजीव रंजन, माधोपुर से जाफीर आलम, दीपही धरहरवा से शिवाजी प्रसाद, रामपुर उतरी से दोस्त महमद, रामपुर दक्षिणी से धर्मेंद्र पसवान, खड़तरी मध्य से शशिभूषण पासवान का चयन किया गया। बतादें की संगठन विस्तार के क्रम में शिक्षक संगठन के नेताओं ने सर्वसम्मति से पुनर्जीवित पद अंकल ऑफ बीआरसी के पद पर समाजसेवी उपेंद्र प्रसाद यादव को आसीन किया गया। मौके पर संघ के  जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, रीता कुमारी गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, महफुर्जर रहमान, संजीव कुमार, नुरुल होदा, आनंद प्रकाश, जफर हुसैन, सुरेंद्र कुमार यादव, बीआरपी अंजनी कुमार, अतिथि कृष्णा यादव, अखिलेश्वर प्रसाद, अबुल कलाम, जितेंद्र प्रसाद,मेराज अंसारी, कृष्णा यादव आदि सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS