ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मोतिहारी के गायघाट में एपेक्स इंटरनैशनल स्कूल का हुआ शुभारंभ, पूर्व मंत्री ने कहा- शिक्षा से ही समाज को सही दिशा
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2019 9:20:44 PM
मोतिहारी के गायघाट में एपेक्स इंटरनैशनल स्कूल का हुआ शुभारंभ, पूर्व मंत्री ने कहा- शिक्षा से ही समाज को सही दिशा

मोतिहारी/हरसिद्धि। आशा कुमारी।
 
  हरसिद्धि प्रखंड के गायघाट बाजार  के समीप एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल का उदधाटन शुक्रवार को पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद कुशवाहा, दिल्ली एम्स के एमडी डॉ एमएस आलम व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने  फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। उदघाटन भाषण में पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को  सही दिशा मिलती है।
 
 
 उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विद्यालय पूरे बिहार के अंदर नहीं देखा जा रहा है। यह विद्यालय हाइटेक है।  जिसमें प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था है। उन्होंने इस विद्यालय के संस्थापक सुनील कुमार और डायरेक्टर उनकी पत्नी सुनीता कुमारी को धन्यवाद दिया और कहा कि उच्च शिक्षा के लिए अब छात्रों को दिल्ली नही जाना पड़ेगा। सुदूर देहात में भी इन दोनों के अथक प्रयास से यह विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली में रहकर भी सुनील और सुनीता अपनी मिट्टी की याद में एक ऐसी सौगात दी कि हरसिद्धि वासी इसे भुला नहीं पाएंगे।
 
 
वहीं डॉ आलम ने बताया कि यह विद्यालय नेस्ट एजुकेशन के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। आपको दिल्ली जैसे बड़े शहरों के अनुरूप उच्च क्वालिटी की शिक्षा मिलेगी। यह विद्यालय अति आधुनिक सिस्टम से लैस है। अपने बच्चों के भविष्य को सँवारने का मौका यहां से दे सकते है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि  लग्न और कड़ी मेहनत ने रंग लाई जिससे आज बिहार में ऐसा विद्यालय देखने को मिला।उन्होंने कहा कि अब गांव- देहातों में भी डिजिटल इंडिया की पढ़ाई होगी।
 
इस विद्यालय के संस्थापक सुनील कुमार ने बताया कि जब वे दिल्ली गये तो पता चला कि वे क्या पढ़े और यहां के बच्चों ने क्या पढ़ा। इसको ध्यान में रखकर इस विद्यालय की स्थापना की है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में सात एकड़ भूमि है। बड़ा खेल का मैदान है। सभी शिक्षक बिहार से बाहर के होंगे। मौके पर मुखिया रामाश्रय साहनी, पूर्व मुखिया जेपी यादव, शम्भू प्रसाद ,शिक्षक रामेश्वर सिंह, रामकृपाल सिंह, नारद शुक्ला, लालबाबू साहनी,जयप्रकाश यादव ,विंदेश्वरी यादव,एजुकेशन डायरेक्टर धीरज मलहोत्रा ,मनोज कुमार व मोहनलाल सहनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS