ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
10 सूत्री मांगों व भ्रष्टाचार के विरूद्ध किसानों ने पताही प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2019 9:37:02 PM
10 सूत्री मांगों व भ्रष्टाचार के विरूद्ध किसानों ने पताही प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया

मोतिहारी के पताही प्रखंड परिसर में धरना पर बैठे किसान। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।


 पताही प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को भारी संख्या में किसानों ने अपनी 10 सूत्री मांग व किसान के साथ हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किसान राजीव सिंह कर रहे थे। धरना-प्रदर्शन स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे। जहां किसानों ने अपनी 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका।

इस मौके पर किसानों ने कहा कि खाद में कालाबाजारी के साथ शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर दलालों द्वारा घूस वसूली जा रही है। बाढ़ से हुई किसानों की फसल क्षति के मुआवजा की राशि कई किसानों को अब तक नहीं मिली है। किसानों ने उक्त राशि के भुगतान की मांग की। बताया कि बाढ़ में कई किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। मुआवजा राशि के अतिशीघ्र भुगतान की मांग की गई। राशन कार्ड के निर्माण के लिए दलाल के द्वारा घूसखोरी को बंद किया जाए। दाखिल खारिज एवं जमीन की रसीद काटने में  घूस को बंद किया जाए। किसानों के धान को सरकार शीध्र खरीदारी शुरू करें। पैक्स द्वारा रासायनिक खाद किसानों को नहीं प्राप्त हो रही है  किसानों को पैक्स रासायनिक खाद उपलब्ध कराई जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार धरना स्थल पर पहुंचे श्री सिंह द्वारा अपनी 10 सूत्री मांग पत्र सपने के बाद तब जाकर धरना प्रदर्शन खत्म हो सका। धरना प्रदर्शन में भोला सिंह, नुरुल होदा, श्री भगवान कुमार, नवल किशोर सिंह, मोहित चंद्र सहनी, मोहन सिंह, भाग्य नारायण सिंह व राम भजन राम उपस्थित थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS