मोतिहारी
चिरैया में बाइक सवार व टेम्पो को ठोकर मार बोलेरो पलटी, जीजा व साला घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2019 7:50:58 PMमोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
ढाका-मोतिहारी स्टेट हाइवे पर परतापुर भुतही पुल के निकट शनिवार को एक लपारवाह बलोरो चालक ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में लेते हुए टेम्पो को ठोकर मार दी। टेम्पो में ठोकर मारने के बाद बोलेरो पलट गई।
इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल दोनों के बीच साला व बहनोई का संबंध बताया गया है। जिसमें एक अरेराज थाना क्षेत्र के अखिलेश पासवान (25) व दूसरा चिरैया थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव निवासी आंनद कुमार (17) बताए गए हैं। दोनों घायलों को ग्रमीणों व पुलिस की मदद से ढाका रेफरल स्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बोलेरो व टेम्पो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे।
मिली जानकारी के आनुसर आनंद कुमार मंगुराहा गांव से ढाका की ओर जा रहे थे। तभी चिरैया थाना क्षेत्र के भुतही पुल के पास ढाका से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। इधर घटना की सूचना मिलते हीं चिरैया थाना के पुअनि आरके शर्मा व सैफ के जवान घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को उठाया और ढाका स्थित रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि बलोरो गाड़ी रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 05 पी-7403 ढाका की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण उसने पहले बाइक को ठोकड़ मार दी। बाइक सवार को अपनी चपेट में लेते हुए एक टेम्पू में ठोकड़ मार दी। ठोकर मारने के बाद बोलेरो उलट गई। वहीं घटना के बाद बलोरो व टेम्पू चालक ने अपनी-अपनी गाड़ी को छोड़ वहां से भागने निकलने में सफल हो गए। चिरैया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना स्थल से बलोरो व टेम्पू को जप्त कर थाना में लगा दिया गया है। बतादें की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 05 यू-6113 है।