ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
पताही की बोकाने कला पंचायत वार्ड 13 की आशा देवी बनी सेविका व नैना चुनी गई सहायिका
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2019 7:09:14 PM
पताही की बोकाने कला पंचायत वार्ड 13 की आशा देवी बनी सेविका व नैना चुनी गई सहायिका

पर्यवेक्षिका चंचला कुमारी ने सेविका व सहायिका का चयन किया

मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन

पताही प्रखंड क्षेत्र की बोकाने कला पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में शनिवार को सेविका-सहायिका का चयन आम सभा करके किया गया। आमसभा के अनुमोदन पर पर्यवेक्षिका चंचला कुमारी ने सेविका व सहायिका का चयन किया। जिसमें सेविका पद के लिए आशा देवी व सहायिका पद के लिए नैना देवी चुन ली गई हैं।
 
 
परवेक्षीका चंचला कुमारी ने बताया कि 31 दिसंबर 2018 को इस वार्ड में सेविका सहायिका का चयन करना था। लिहाजा वार्ड सदस्य व  पंच के अनुपस्थित रहने के कारण आम सभा रद्द कर दी गई थी। नियम के अनुसार 8 दिन के अंदर फिर से आम सभा करने का नियम को पालन करते हुए आज आम सभा आयोजित की गई। जिसमें सेविका के पद पर आशा देवी का चयन किया गया। वहीं सहायिका पद पर नैना देवी का चयन किया गया है। चयनित दोनों अभ्यार्थियों को आमसभा स्थल पर ही चयन-पत्र  दे दिया गया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS