ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
सेविकाओं ने किया एनएच 28 किया जाम, जाम में फंसे घंटों गाड़ियों का काफिला
By Deshwani | Publish Date: 9/1/2019 6:52:25 PM
सेविकाओं ने किया एनएच 28 किया जाम, जाम में फंसे घंटों गाड़ियों का काफिला

मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।
 
 
अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को क्षेत्र की सभी सेविकाओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित चाँदसरैया में राजमार्ग 28 को घण्टों जाम जोरदार प्रदर्शन किया।  सड़क जाम से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहनों व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला एनएच पर रूका रहा। बाद में प्रशासन की पहल पर जाम समाप्त हुआ।
 
 
प्रदर्शन का नेतृत्व सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष कुमारी काजल ने किया। इस दौरान सेविकाओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जाम किया। प्रदर्शन में राजद के प्रदेश सचिव डॉ अभिषेक ने पहुंच कर सेविका के मांगो को जायज ठहराते हुए आंदोलन का समर्थन किया।
 
 
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष कुमारी काजल ने कहा कि पिछले पांच दिसंबर से सभी सेविकाएं अपनी जायज मांगो के समर्थन में आंदोलन पर है। लेकिन सरकार की कुंभकर्णी नींद खुल ही नहीं रही है। कहा कि जबतक हमारी मांगे सरकार पूरी नहीं करती है, तबतक हमारी आंदोलन चरणबध्द जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी सेविकाएं निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। केंद्र संचालन के अलावा अन्य कार्यों को भी हमसे कराया जाता है। बावजूद हम सभी के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जो इस बार के आंदोलन में सेविकाएं मांगो की पूर्ति बिना पीछे नहीं हटेगी।
 
 
 मौके पर अध्यक्ष कुमारी काजल, सचिव मेनका देवी, पूनम कुमारी, नीतू सिंह, रेणु सिंह, विद्यान्ति पांडेय, कुमारी सुजाता, रेणु देवी, रीता कुमारी, चंद्रकांता रेणु, रेणु कुशवाहा, अनिता कुमारी, रंजना देवी, सरिता देवी, रिंकू कुमारी व उषा देवी सहित कई सेविका व सहायिका मौजूद थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS