ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
छठे दिन भी आमरण अनशन पर रही आशा कार्यकर्ता, युवा कांग्रस प्रदेश सचिव ने मांगों का किया समर्थन
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2019 6:17:19 PM
छठे दिन भी आमरण अनशन पर रही आशा कार्यकर्ता,  युवा कांग्रस प्रदेश सचिव ने मांगों का किया समर्थन

 
मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।

 आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल  पिछले 6 दिनों से अब आमरण अनशन में तब्दिल हो चुकी है। आशा कार्यकर्ता अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर पिछले 37 दिनों से जारी है। सोमवार को छठे दिन भी आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आमरण अनशन पर बैठ रही।
 
 
 इधर सोमवार को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के  प्रदेश सचिव सौरभ कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैया में पहुंच आशा कार्यकर्ताओं से मिल उनसे बात की। फिर उनकी मांगों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार आधी आबादी को रोजगार देने की बात करती है। लेकिन 37 दिनों से आशा कार्यकर्ता अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर है। लेकिन सरकार उनकी मांगे मानने के बदले तुगलकी फरमान जारी कर रही है। जो कहीं से उचित नहीं है।
 
 
कांग्रेस आशा कार्यकर्ताओं के साथ है। पार्टी उनकी मांगों की पूरी तरह समर्थन करती है।  वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखने की बात कही। संघ के प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी ने बताया कि बिहार सरकार की तुगलकी फमान से हम सभी आशा कार्यकर्ता डरने वाली नहीं हैं। सरकार को चाहे जितनी फरमान जारी करनी है वो करते रहें। लेकिन हमलोग हार मानने वालों में से नहीं हैं। अपनी मांगे पूरी होने तक हम सभी आमरण अनशन पर डटे रहेंगे।
 
आमरण अनशन पर आशा कार्यकर्ता संघ के प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी, शशिकला देवी, नुरसबा, रंजु देवी,सीता देवी, सविता देवी, चंपा देवी, गीता देवी, आशा देवी, संगीता देवी, प्रियंका देवी, सुनीता देवी, लवली देवी, मनीता देवी, सुगंधि देवी, इस्लामुन नेशा, शकुंतला देवी, इंदू देवी, मीना देवी, सजरी खातुन, पुजा देवी, अंजू देवी, सीमा देवी, गीता देवी, शशिकला देवी, कविता देवी, राजकुमारी देवी, ममता देवी, रौशन आरा, आशा कुमारी, कान्ति देवी, रूबी कुमारी, नीतू कुमारी, रंजना कुमारी, मुन्नी देवी, रंजू देवी, रामावती देवी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण देवी, मावती देवी, नेहा कुमारी व प्रियंका देवी सहित प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS