मोतिहारी
पताही की शरया गोपाल पंचायत में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा
By Deshwani | Publish Date: 7/1/2019 5:47:23 PMमोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन
पताही प्रखंड क्षेत्र की शरया गोपाल पंचायत में जन प्रतिनिधि व पार्टी नेताओं ने जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटे। शनिवार को युवा भाजपा नेता अमित अभिषेक गुड्डू व मुखिया सुरेश सिंह ने गर्म कंबल व रजाई बांटे।
मुखिया श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने निवास पर दर्जनों की संख्या में जरूरतमंद लोगों बीच कंबल वितरण किया। मौके पर राहुल सिंह, बाबुल सिंह, शिव शंभू सिंह, बच्चा सिंह, कटारी राउत, सरपंच हरिशंकर प्रशाद सिंह, अरविंद साह, शंकर राउत, उपेन्द्र कुमार, लक्षन राम, भोला साह व प्रेम मंडल सहित वार्ड सदस्य उपस्थित थे।