ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के चकिया में पहले दो बेटियों सहित तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया, फिर महिला ने की खुदकुशी
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2019 10:16:31 PM
मोतिहारी के चकिया में पहले दो बेटियों सहित तीन बच्चों को फांसी पर लटकाया, फिर महिला ने की खुदकुशी

मोतिहारी के चकिया के बैसहा गांव में महिला व उसके तीन बच्चों के साथ फांसी लगाने के बाद लोगों की भीड़। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। चकिया। रूबी सिंह।

 बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में शुक्रवार शाम एक महिला व उसके तीन बच्चों की लाश साड़ी के फंदे में लटकी मिली है। घटना जिला मुख्यालय मोतिहारी से करीब 35 किमी दक्षिण चकिया थाना क्षेत्र के बैसहा गांव की है। सूचना मिलते एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर मामले का मुआयना किया। थाने पर लाए गए शवों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने  डीएसपी शैलेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।

 

एसपी श्री शर्मा का कहना है कि जांच के बाद ही फांसी के सही कारणों का पता चलेगा।


स्थानीय लोग इसे प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपनी दो बेटियों को फांसी पर लटकाया। फिर बेटे को लटकाने के बाद खुद को फांसी लगा ली।

 

मृतक महिला बैसाहा गांव के ही दिलीप सहनी की पत्नी 30 वर्षीय धनपति देवी थी। पति असम में नौकरी करते हैं और बताया गया है कि वे अभी असम में ही हैं। घटना के समय उनकी सास भी बाहर गई हुई थी। सास के घर पर लौटने के बाद घटना का पता चला है।

 

बच्चों को फांसी देने के बाद की खुदकुशी

मृतक महिला का नाम धनपति देवी है। दोनों बेटियों के नाम संध्या क्रमश: (08) व अंकेश (04) व बेटे के नाम रीतेश (5 माह) है। पुलिस ने बताया महिला का पति नागालैंड के कोहिमा में मजदूरी करता है। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि धनपति देवी ने अपने खपरैल घर में साड़ी का फंदा बना पहले दोनों बेटियों को फांसी पर लटकाया। इसके बाद बेटे को फंदे से लटकाकर खुद भी फंसी लगा ली।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

पुलिस का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की है। संभवतः पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने ये कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS