मोतिहारी
चिरैया अंचलाधिकारी ने 38 अग्निपीड़ितों के बीच बांटे अनुदान का चेक
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2019 1:33:28 PMमोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
चिरैया अंचल कार्यालय परिसर मे सोमवार को अंचलाधिकारी सचिंद्र कुमार ने कैम्प का आयोजन कर घर में आग लगने से पीड़ित 38 अग्निपीड़ितों के बीच चेक का वितरण किया। इस आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सचिंद्र कुमार ने कहा कि अग्निपीड़ितों के प्रत्येक परिवारों के बीच 98 सौ-98 सौ रूपये का चेक वितरण किया गया।
चेक लेने वाले अग्निपीड़ितों मे पटजिलवा गांव निवासी बंधन देवी, सिकन्दर सहनी, मेधन सहनी, अहिरौलिया गांव अम्बिका सिंह, मीरपुर निवासी रामदेव साह आदि सहित अन्य गांवों के 38 अग्निपीड़ित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया गया। मौके पर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक शंभु शरण राम, अंचल नाजिर मो. यासीन अंसारी, अंचल निरीक्षक बासूदेव राम, सहायक भागिरथ प्रसाद, राजस्व कर्मचारी प्रेमकिशोर सिंह व अंचल अमीन मो. आदिल हुसैन सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।