मोतिहारी
रक्सौल में भाजयुमो की बैठक, जिला स्वच्छता के पदाधिकारी मनोनित
By Deshwani | Publish Date: 30/12/2018 7:47:48 PM
रक्सौल। अनिल कुमार।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रक्सौल की बैठक स्थानीय चावल बाजार में जिला अध्यक्ष प्रो. मनीष दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमो के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर प्रो. दुबे ने राहुल गुप्ता को जिला स्वच्छता के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।
इसके साथ ही प्रतीक कुमार सिंह, सुशील कुमार एवं अवधेश कुमार को जिला कार्यसमिति सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया। भाजयुमो जिला महामंत्री इं. प्रवीर रंजन ने कहा कि राहुल गुप्ता की सहभागिता पहले से ही सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर रही है। इन्होंने युवकों के बीच कार्य किया है। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पदाधिकारियों के मनोनय पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. अनिल सिन्हा, भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय पदाधिकारी इ० जीतेन्द्र कुमार, भाजयुमो जिला महामंत्री इ. प्रवीर रंजन, सससुद्दीन आलम, प्रभात कुमार वर्णवाल, रामबाबू शर्मा, पिंटू गिरी, राकेश रंजन वर्मा, राजकिशोर ठाकुर, सुमित कुमार व संतोष कुमार ने बधाई दी।