मोतिहारी
मोतिहारी के मेहसी में कोचिंग संचलक के घर में डकैती, 30 लाख की संपत्ति लूटी
By Deshwani | Publish Date: 29/12/2018 11:39:47 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के मेहसी में कोचिंग संचालक विजय कुमार श्रीवास्तव के घर में शुक्रवार की रात डकैतों ने धावा बोला। इस दौरान हथियारबंद डकैतों ने कोचिंग संचालक श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को बांध दिया। फिर नकद सहित 30 लाख की संपत्ति लूट ली। घर में लगे सीसीटीवी के वीडिओ फुटेज से पुलिस डकैतों को पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस 8 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कोचिंग संचालक के घर पर आ धमके। जिसमें तीन डकैत उनके घर में दाखिल हुए। आर्म्स का भय दिखाकर कोचिंग संचालक व उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी आलमारी की चाबी छीन ली। डकैतों ने उनके 15 हजार रुपये नकद व बहुमूल्य आभूषण सहित करीब 30 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।