मोतिहारी
चिरैया से मीरपुर गया किशोर लापता, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल, पहुंचे थाना
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2018 7:23:25 PMमोतिहारी का चिरैया थाना। फाइल फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।
चिरैया थाना क्षेत्र के मलिया टोला गांव निवासी 15 वर्षीय सुखल भगत अपने घर से लापता हो गया है। उसके पिता रामअयोध्या भगत ने थाने में इस संबंध में आवेदन दिया है।
किशोर के गायब होने पर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थानीय लोगा भी कई तरह के कयास लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुखल अपने घर से मीरपुर गया था। जहां से वह अपने घर वापस नहीं लौटा है। इसके बाद परिजन ने संभावित जगहों व जान पहचान की जगहों पर खोजबीन शुरू की। जब कहीं भी उसका पता नहीं चला तब निराश होकर किशोर के पिता राम अयोध्या भगत ने चिरैया थाना पहुंचे।
किशोर के पिता ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि कहा गया है कि उन्होंने अपने पुत्र की काफी खोजबीन की है। बावजूद इसके उसका कहीं पता नहीं चल सका है। उन्होंने लापता किशोर की एक आंख में फूली तथा एक पैर के अंगूठा में जख्म होने की बात लिखी है। वह काला रंग का हाइनेक पहन रखा है। इधर अपने पुत्र को घर नहीं लौटने पर काफी परेशान हैं। चिरैया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि लापता किशोर की तलाश की जा रही है।