मोतिहारी
मेधा के आधार पर सेविका व सहायिका का हुआ चयन
By Deshwani | Publish Date: 26/12/2018 7:10:04 PMमोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन।
पताही प्रखंड क्षेत्र की बलुआ जुल्फेकारबाद पंचायत की वार्ड संख्या 1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका पद पर पुष्पा कुमारी व सहायिका पद पर माला कुमारी का चयन किया गया है। चयन के लिए बुधवार को पंचायत भवन परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया था। जिसकी अध्क्षता वार्ड सदस्य आरती देवी ने की।
आम सभा में बाल विकास परियोजना से पर्यवेक्षिका मनीषा कुमारी व सुरक्षा के लिए थाना के एसआई गंगाधर ओझा के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। पर्यवेक्षिका श्री कुमारी ने बताया कि इस केंद्र पर सेविका पद पर प्रथम मेघा सूची में पुष्पा कुमारी व सहायिका पद पर आरती कुमारी का नाम है। इस वजह से इन दोनों का चयन किया गया है। इसकी जानकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वीणा कुमारी ने दी है।