आशा कार्यर्ताओं ने रक्सौल की मुख्य सड़क जाम की, परीक्षार्थियों सहित यात्री रहे परेशान
रक्सौल। अनिल कुमार।
शहर के मेन रोड स्थित आशा कार्यकर्ताओ के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में आज शहर के मेंन रोड पीएचसी के सामने जाम किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे सड़क को जाम रखा। जिससे बड़े व छोटे वाहन का आव गमन बाधित रहा। इंडियन कस्टम से लेकर नहर चौक तक जाम देखा गया।
शहर में डीएलएड की परीक्षा में जाते परीक्षार्थी को भी अपने सेंटर पर पहुचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिकांश परीक्षार्थी रिक्शा व सवारी छोड़ पैदल ही परीक्षा केंद्र जाते दिखे।आशा कार्यकर्ता संघ की प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि जब तक सरकार हमलोगों के बारह सूत्री मांगों को पूरी सरकार नहीं करती है। तब तक उनलागों का आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के समर्थन में कई राजनीतिक दल आ गए हैं। उसके समर्थन में कांग्रेस कमेटी प्रकोष्ठ अल्पसंख्यक जिला महासचिव मोहम्मद नेयाजुल्लाह बताया कि इन लोगों की मांगे है। वह जायज है। सरकार इन लोगों की मांग पूरी करे। वरना उनकी पार्टी के जितने भी विधायक है। विधानसभा घेरने का काम करेंगे। तब निश्चित रूप से वह मांग पूरी होगी।
मौके पर आशा कार्यकर्ता आशा देवी, पुष्पा देवी, ज्ञानती देवी, सोनरकाली देवी, सुदामा देवी, सुनिता देवी व उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष ब्रजभूषण पांडेय, लालबाबू सिंह, मोहम्मद अंसारुल जावेद, दीपक श्रीवास्तव रामायण अनिल राजेश पांडे व राजीव सिंह मौजूद थे।