ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
कमल ज्योति सम्पर्क यात्रा कर सरकार की योजनाओं से कराया गया अवगत
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2018 7:20:35 PM
कमल ज्योति सम्पर्क यात्रा कर सरकार की योजनाओं से कराया गया अवगत

 
मोतिहारी। चिरैया। अर्चना रंजन।

 कमल ज्योति संकल्प यात्रा शुक्रवार को चिरैया के कोलासी गांव में पहुंची।  चिरैया मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह  महायज्ञ धर्म स्थली के प्रांगण में पहुंचे कर महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा वहां मौजूद लोगों को केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। भाजपा द्वारा 15-30 दिसंबर तक कमल-ज्योति यात्रा की शुरुआत की गई है।
 
 
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम शक्ति केंद्र खड़तरी मध्य पंचायत में पहुंची। जहां टीम खड़तरी, पिंगलपुर, फेनहारा व सेनुवारिया आदि गांवों में  घर घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ हीं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी  विस्तार से बताया।
 
 
मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। देश की यह पहली सरकार है जो सभी जाति-धर्म के लोगों को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ दे रही है। देश मे पिछले साढ़े चार साल में जो विकास हुआ है वह पिछले किसी सरकार में नहीं हुआ है। इस प्रकार भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से सम्बंधित हैंडबिल गांववालों के बीच वितरण किया।
 

 संपर्क यात्रा में मंडल अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह, महामंत्री मधुसुदन मिश्रा, जयराम मेहता, विजय कुमार सिंह, छट्ठू कुमार, सरपंच लक्ष्मीनारायण प्रसाद, अजय साह, अशोक पासवान, पंसस जयराम प्रसाद निशाद, संजय यादव व वीरेन्द्र पसवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS