ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं ने की सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 21/12/2018 7:02:11 PM
आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं ने की सड़क जाम


मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन

 आशा कार्यकर्ताओं ने पताही प्रखंड मुख्यालय व जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले सड़क मार्ग को करीब दो घंटे तक शुक्रवार को जाम कर दिया। जाम के दौरान प्रदर्शन करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ये आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर एक पखवाड़े से अधिक दिनों से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर हैं।
 
 
 
प्रदर्शनकारियों ने मंगल पांडे होश में आओ। नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद। नीतीश कुमार हाय हाय के विरूद्ध व आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मी घोषित करो के नारे लगाए। संघ की अध्यक्ष कलावती देवी ने बताया कि जहां कोई भी नहीं जा सकता। वहां वे आशा कार्यकर्ता जाकर काम करते हैं। इसी कारण जो मृत्यु दर में गिरावट आई है। यह आशा कार्यकर्ता की देन है। पर सरकार सही समय पर ना तो वेतन दे पा रही है। न ही कोई सरकारी सुविधा ही।
 
 
प्रदर्शनकारियों में संजना कुमारी, प्रमिला देवी, वीणा वर्मा, संगीता देवी, रेखा पांडेय, मीरा कुमारी, गायत्री महतो, लालपरी देवी, निर्मला देवी, रूबी देवी, सुनीता देवी, इंदू देवी, सरोज देवी, ममता देवी, रीना देवी, चुन्नी देवी, सीमा देवी, खुशबू देवी व बच्ची देवी शामिल रहीं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS