ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
पर्यटन मंत्री ने किया कमल ज्योति संकल्प यात्रा आरंभ
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2018 7:22:29 PM
पर्यटन मंत्री ने किया कमल ज्योति संकल्प यात्रा आरंभ

पीपराकोठी में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत करते पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार व अन्य। फोटो- देशवाणी।


मोतिहारी। पीपराकोठी। माला सिन्हा।

 बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार के साथ सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार से कमल ज्योति संकल्प यात्रा की शुरुवात की। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
 
 
 इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री कुमार ने कहा कि आज गांव और किसानों की स्थिति को बेहतर करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने बेहतर कदम उठाने का कार्य किया है। एक गरीब का बेटा जब से पीएम बना तब से गरीबों के दुःख को समझते हुए अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि इस कमल ज्योति संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी व विकास योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए।
 
 
 मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजेश सिंह, गुड्डू सिंह, मुखिया रविंद्र साहनी, महामंत्री गौरी शंकर शाह, मंत्री उमाशंकर शर्मा, मुन्ना गुप्ता, अवधेश प्रसाद, मनोरंजन सिंह गुंजन, प्रकाश रामचंद्र महतो, सुनील कुमार पटेल, मंजय सिंह व बंटी कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS