ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
मेहसी में राजद का एक दिवसीय धरना, राष्ट्रपति के नाम 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
By Deshwani | Publish Date: 19/12/2018 7:13:22 PM
मेहसी में राजद का एक दिवसीय धरना, राष्ट्रपति के नाम 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

 
मोतिहारी। मेहसी। देशवाणी।
 
मेहसी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल व युवा जनता दल के बैनर तले एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसमें महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
 
 
धरना को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव संजय कुमार निराला ने कहा कि सभी क्षेत्रों में राज्य एवं केंद्र सरकार विफल साबित हो रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अपनी कमी को छुपाने के लिए विपक्ष को फंसाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष व युवा अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय योजना में लूट मची हुई है। राशि का चारों ओर बंदरबांट बांट हो रही है।
 
 केंद्र व राज्य की सभी योजनाएं विफल साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के हितों की रक्षा करने में सरकार विफल साबित हो गई है। राष्ट्रपति के नाम दिए गए माँगों में साजिश के तहत लालू प्रसाद यादव को फंसाने का काम किया गया है। उन्हें जल्द रिहा किया जाए। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को गलत केस में फंसा रहे हैं।
 

मेहसी प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों का ऋण माफ किया जाए। किसानों पर लोन वसूली व गिरफ्तारी बंद की जाए। भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाया जाए। राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। सर्राफा व्यापारियों के साथ हो लूट में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द हो सहित अन्य मांग शामिल है। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने की। वहीं संचालन सुरेश प्रसाद यादव ने किया।
 

धरना में  युवा नेता संजय कुमार निराला, युवा अध्यक्ष रिजवान अहमद, नगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, इमाम हुसैन कुरैशी, वीरेंद्र यादव, चांद मोहम्मद, दसई राम, मदरेश सहनी, विश्वनाथ राय, कयूम खान, ईश्वर चंद, जमशेद आलम, अफ़ज़ल आलम व ललन यादव, सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS