ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
अनिश्चितकालीन हड़ताल के 18 वें दिन रक्सौल में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 7:28:32 PM
अनिश्चितकालीन हड़ताल के 18 वें दिन रक्सौल में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया


रक्सौल। अनिल कुमार।

शहर के मेन रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे आशा संयुक्त समिति के आह्वान पर सोमवार को उनके आंदोलन के अठारहवें दिन स्वस्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का पुतला फूंका। पुतला दहन प्रखण्ड के प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र परिसर में किया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी व इमरजेंसी सेवा बाधित कर स्वस्थ्य मंत्री के विरूद्ध नारे को बुलंद किया।
 

 आशा कार्यकर्ता संयुक्त समिति की अध्यक्ष मीणा कुमारी ने बताया कि ओपीडी बाधित किया गया है। इमर्जेंसी सेवा भी बाधित कर दिया गया है। जिससे उपचार के लिए आ रहे मरीज वापस जा रहे हैं।
 
 
आशा कार्यकर्ताओ ने चिकित्सक कक्ष सहित अस्पताल के बाहर मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर स्वास्थ्य मंत्री व सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की व पुतला दहन किया। ज्ञातव्य हो कि आशा कार्यकर्ता  अपनी 12 सूत्री मांगो को लेकर अनश्चितकालीन  हड़ताल पर है। जिसके18 वें दिन भी रक्सौल के आशा कार्यकर्ता की हड़ताल जारी रही।
 
अध्यक्ष मीणा कुमारी ने कहा कि आज के आंदोलन में 40 आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं। बताया कि जब तक सरकार उनको सम्मानजनक मानदेय नहीं देती है। तब तकअनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उक्त मौके पर आशा कार्यकर्ता आशा देवी पुष्पा देवी ज्ञानती देवी सोनरकाली देवी, सुदामा देवी, सुनिता देवी व उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।।                           
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS