ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
2019 में बनेगी महागठबंधन की सरकार
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2018 6:55:32 PM
2019 में बनेगी महागठबंधन की सरकार


रक्सौल। अनिल कुमार।

सासंद के परिवार के लोग विगत 25 वर्षो से बेतिया सासंदीय क्षेत्र मे सासंद है। लेकिन सासंद की नकामी के कारण बेतिया संसदीय क्षेत्र सड़क बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओ से वंचित है। उक्त बातें शहर के हजारीमल हाई स्कूल में रविवार को महागठबंधन के कार्यकर्ता सममेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजन तिवारी ने कही। बेतिया संसदीय क्षेत्र के भावी प्रत्याशी राजन तिवारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लोगों को छलने का काम किया है। आने वाले 2019 के चुनाव मे महागठबंधन की सरकार बनेगी।
 
 
 
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता सुरेश यादव ने कहा कि स्थानीय सासंद व विधायक की वजह से क्षेत्र विकास विहीन हो गया है।वहीं कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कहा कि एनडीए सरकार मे भ्रष्टाचार व घूसखोरी चरम सीमा पर है। किसान बेहाल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मे राजद के जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष मंजू साह, डा नदीम अहमद  व रवि मस्करा ने मुख्य अतिथि राजन तिवारी को पगड़ी बाँध व चाँदी के मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
 
 
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिलाउपाध्यक्ष मंजू साह, पूर्व विधायक सगीर अहमद, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ नदीम, प्रदेश महासचिव पंचायती राज के सचिव फकरुद्दीन आलम, प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आजम, विजय यादव, पूर्व प्रमुख आदापुर मो असलम, पूर्व राजद प्रत्याशी सुरेश यादव, लोहा पांडेय, संजय जायशवाल, श्यामविहारी तिवारी, हामिद राजा जिला अध्यक्ष युवा राजद, मुबारक अंसारी, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, सपा के जयप्रकाश यादव, ई०आनद प्रकाश सिंह, अनिल यादव व राशिद अहमद मौजूद थे।।  राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राजन तिवारी। फोटो- देशवाणी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS