मोतिहारी
जय किशुन की रिमांड दूसरी बार भी बढ़ी, अंचलकर्मी उमेश व राजस्वकर्मी शारदा पुलिस हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 11:45:46 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
केन्द्रीय विश्वविद्याय मोतिहारी के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजा राशि फजीवाड़े में अब जिले की पुलिस ने सरकारी कर्मियों दबिश तेज कर दी है। इस फर्जीवाड़े के चर्चित अभियुक्त या यूं कहें कि प्यादा जयकिशुन तिवारी की दूसरी बार दो दिनों की रिमांड पुलिस ने बढ़वा ली है। इधर इस फर्जीवाड़े के कथित सूत्रधार अंचल कर्मचारी अमेश सिंह व भूअर्जन के पूर्व हेड कलर्क शारदा नंद सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
इधर भूअर्जन पदाधिकारी ने अपने एफआईआर में कुछ आठ लोगों को अभियुक्त बनाया है। एफआईआर में प्रमोद मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, ललन पटेल, जयकिशुन तिवारी, पत्नी निकी तिवारी, बहनोई गुलशन तिवारी, अरविन्द सिंह व सुकदेव का नाम शामिल किया गया है।
इधर पुलिस ने सुकदेव साह से कर्मियों की पहचान कराई और अन्य जानकारियां ली। इनके भतीजे अमित कुमार से भी पूछताछ की है।