मोतिहारी
नव दिवसीय दुर्गा महायज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 8:57:17 PM
रक्सौल। अनिल कुमार।
रक्सौल की जोकियारी पंचायत के चिकनी गांव में चमइनिया माई स्थान में होने वाले मां दूर्गा महायज्ञ की भव्य सफलता को लेकर शनिवार को 10 बजे से जल यात्रा निकाली गई। जल-यात्रा में पारंपरिक रितीरिवाज से निकाली गई जिसमें हाथी, घोड़ा व गांजे-बांजे के साथ श्रधालु शामिल थे।
जल यात्रा में 1001 कुंवारी कन्याएं महिला व पुरुषों ने उपवास रखकरअपने माथे पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुए थे। यह यात्रा चिकनी, जोकियारी, रक्सौल नगर, खिड़लिचिया, लछुमनवा, सेमरी आदि गांवो का परिभ्रमण करते हुये तिलावे उत्तर वाहिनी नदी पर पहुंची। जहां पर वनारस के आचार्य रामानंद वाजपेयी के वैदिक मंत्रोचारण के बाद जलबोझी कर शोभा यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञकर्ता शालिक बाबा ने बताया कि विश्व शांति व समाज कल्याण के लिए नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रामविनय सिंह, सरपंच नितेश कुमार सिंह, भोला सिंह, भुअन सिंह, मुनिलाल दास व संजय सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।।
दूर्गा महायज्ञ की भव्य सफलता को लेकर जल यात्रा निकाली गयी।