ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
रक्सौल में चोरी कर भागते दो को लोगों ने दबोचा, अधिकांश अभूषण बरामद
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2018 3:53:52 PM
रक्सौल में चोरी कर भागते दो को लोगों ने दबोचा, अधिकांश अभूषण बरामद

रक्सौल ब्लॉक रोड में मौके से गिरफ्तार चोरी के दो आरोपियों के साथ पुलिस। फोटो- देशवाणी।


रक्सौल। अनिल कुमार।

रक्सौल ब्लॉक के पीछे वार्ड 20 के निवासियों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों का कहना है कि दोनों को एक घर से चोरी कर भागते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। बताया कि इसने सुरेश पासवान के घर से लोहे का मेन गेट तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चुराकर भाग रहे थे। गिरफ्तार किए गए चोरी के दोनों आरोपियों की पहचान रामगढ़वा निवासी नौसाद व रक्सौल के खटीक मुहल्ला वार्ड 14 निवासी शमशेर उर्फ शेरू के रूप में की गई है।
 
 
मिली जानाकरी के अनुासार गृहस्वामी के पुत्र रविभुषण पासवान उस रात अपने घर काफी देर से लौटे थे। बताया कि उनकी बेटी का डंकन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी को देखकर वे लौटे थे। घर में घुसे तब देखा कि दरवाजे खुले हुए हैं। सामान भी बिखरे पड़े हैं। इसपर उन्होंने चोर-चोर का शोर मचाया। लोगों ने भागते युवकों को देख लिया। छत से कूदने के क्रम में चोरी का एक आरोपी चोटिल भी हो गया। जिसे लोगों ने दबोच लिया।
 
 
अधिकारी के पुत्र ने बताया कि छानबीन में घर से छह थान सोने का जेवरात व पचास हजार नगदी चुराया गया था। उन्होंने बताया कि पकड़े गये चोरों की तलाशी लेने पर सोने का मंगलसूत्र व पांच हजार रूपया छोड़ अन्य जेवरात व रुपया बरामद कर लिया गया।
 
 
इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस बल घटना स्थल पर पहुँच नागरिक सहयोग से चोर को गिरफ्तार लिया। गिरफ्तार चोर में एक नौशाद रामगढवा व दुसरा रक्सौल खटीक मुहल्ला वार्ड नम्बंर 14 निवासी शमसेर उर्फ शेरू बताया जाता है। इस सिलसिले में एक केस दर्ज कर दोनों चोर को आज मोतिहारी न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।।                  
                               
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS