मोतिहारी
केविवि मोतिहारी भूमि अधिग्रहण फर्जीवाड़ा: जयकिशुन की रिमांड बढ़ी, पत्नी की तलाश, कर्यालयकर्मी भी घेरे में
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2018 11:33:45 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
केन्द्रीय विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण के मामले को मोतिहारी एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने पूरी तरह से उजागर करना चाहते हैं। मामले की अधिकांश तहे अब खुलने लगी है।
पुलिस ने फर्जीवाड़े के अभियुक्त हरसिद्धि निवासी जयकिशुन तिवारी की रिमांड अवधि दो दिन और बढ़वा ली है। पूछताछ के बाद पुलिस अब जशकिशुन की पत्नी निरू देवी को भी खोज रही है। इसके साथ ही मोतिहारी अंचल के कर्मचारी उमेश सिंह व नाजीर शारदा प्रसाद की भी पुलिस को तलाश है। दूसरी तरफ डेटा अपरेटर रंजन कुमार को संविदा से मुक्त कर दिया गया है।
एसपी श्री शर्मा ने खुद जयकिशुन से पूछताछ की है। इतना ही नहीं भूअर्जन विभाग के पांच अन्य कर्मियों से गहन पूछताछ हुई है। एक अन्य नाजीर सुधीर कुमार से पूछताछ के बाद भूअर्जन विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है।
इस मामले में भूअर्जन पदाधिकारी अजीत कुमार ने दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कर्मी प्रमोद मिश्रा, ललन पटेल, राजेन्द्र साह व अरविन्द सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।
जयकिशुन ने यह भी बताया है कि यह मामला सिर्फ 3 करोड़ का ही नहीं है। उसने फरवरी से 6 करोड़ 26 लाख रुपये फर्जीवाड़ा कर निकासी की हैं। जिसमें अन्य कर्मी भी हिस्सेदार हैं।